जियो ग्रुप टॉक एप लांच, अब एक साथ 10 लोगों से कर सकेंगे कॉन्फ्रेंस कॉल
Reliance Jio ने Jio Group Talk एप लांच किया। जिससे यूज़र VOLTE पर कॉन्फ्रेंस कॉल कर पाएंगे। Jio Group Talk ऐप की मदद से आप एक साथ 10 लोगों से बात कर सकेंगे। यह लेक्चर मोड सहित कई फीचर के साथ आता है। इस ऐप का अभी ट्रायल चल रहा है। इसे व्यवसायिक तौर पर आम यूज़र के लिए जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। यह ऐप एचडी वॉयस कॉलिंग को सपोर्ट करता है और यह उन फोन के लिए है जिनमें जियो सिम का इस्तेमाल होता है।
जियो ग्रुप टॉक अभी एंड्रॉयड डिवाइस के लिए ही उपलब्ध है। इसे अभी IOS यूज़र्स के लिए ऐप स्टोर पर नहीं उपलब्ध कराया गया है। ऐप की लिस्टिंग से साफ है कि यह ट्रायल वर्ज़न है। यानी इसमें सारे फीचर नहीं उपलब्ध हैं। हालांकि, अगर आपके पास जियो सिम है तो आप इसका इस्तेमाल एंड्रॉयड डिवाइस पर कर सकते हैं। आप जैसे ही इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करेंगे। आपको जियो नंबर इस्तेमाल करके ओटीपी के ज़रिए वैरिफिकेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन होनेे के बाद ही, यूज़र्स इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Jio Group Talk ऐप जियो यूज़र्स के लिए एक्सक्लूसिव वन टच मल्टी पार्टी कॉलिंग ऐप्लिकेशन है।जियो यूज़र एक साथ 10 लोगों को फोन कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा कॉन्फ्रेंस कॉल शेड्यूल करने की भी सुविधा है। इसकी मदद से आप एक साथ ही 10 लोगों को कॉल कर पाएंगे। इस तरह से एक-एक यूज़र को एड करने की झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।
कॉलर किसी भी कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान किसी दूसरे यूज़र को कॉल का हिस्सा बना सकते हैं या उन्हें हटा सकते हैं। इसके अलावा लेक्चर मोड भी है जिस दौरान सिर्फ एक शख्स बोल सकेगा। बाकियों को सुनना होगा। Jio Group Talk ऐप में अभी सिर्फ वॉयस कॉलिंग का फीचर दिया गया है। भविष्य में वीडियो कॉलिंग और चैटिंग की भी सुविधा मिलेगी।

No comments:
Post a Comment