तो चलिये जानते है कैसे बिना ATM कार्ड के पैसे निकाले
कई लोग ATM Card को हमेशा साथ लेकर नहीं चल सकते क्योंकि इसके खो जाने का डर बना रहता है, और अगर एक बार एटीएम खो जाए तो उसके बाद पैसे निकालने में कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ये सब आप अच्छी तरह से जानते है, पहली तो ये कि खोये हुए ATM को ब्लॉक करवाना पड़ता है, और जब नए ATM कार्ड बनवाते है तो उसमें भी महीने जितना समय लग जाता है. लेकिन व्यक्ति स्मार्टफोन को हमेशा अपने पास रखते है और इसी को ध्यान में रखते हुए ऐसी टेक्नोलॉजी को लाया गयागया है जिसमें आप बिना एटीएम कार्ड के अपने स्मार्टफोन से भी पैसे निकाल सकते है तो क्या है पूरी प्रोसेस चलिए जानते हैं।
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपके पास Net Banking होना जरूरी है। अगर आपके पास नेट बैंकिंग नही है तो आप अपने बैंक ब्रांच जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है, उसके बाद आपको 4 अंकों का एक Mpin दिया जायेगा जिसे मोबाइल पर्सनल आईडेंटीफिकेशन नंबर कहते हैं। इसका उपयोग ATM Pin की तरह होता है। इसके अलावा आपको अपने बैंक की एप डाउनलोड करनी होगी,जब भी आप इस एप को ओपन करेंगे तो यहां आपको Mpin की जरुरत पड़ेगी।
एप डाउनलोड हो जाने के बाद कुछ स्टेप को फॉलो करना होगा:
1. जब एप डाउनलोड हो जाए तो एप को ओपन करले इसके बाद इसमें आपको पहले से दिया गया Mpin को डालना होगा।
2. इसके बाद कार्डलेस विथड्रॉल के बटन पर क्लिक करे.
3. अब आप जितना पैसा निकालना चाहते है उतना पैसा अमाउंट के बॉक्स में भरना
4. इसके बाद आपके बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक टेम्पररी पासवर्ड आएगा.
5. यहां आपको एप में इस टेम्पररी पासवर्ड को डालकर खुद से नया पासवर्ड बनाना है.
6. इसके बाद आपको एटीएम मशीन में कुछ स्टेप फॉलो करना है।
कुछ स्टेप आपको एटीएम मशीन पर फॉलो करनी होगी-
1. एटीएम मशीन के होमपेज में आपको Service का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
2. इसके बाद मशीन में Cash on Mobile के ऑप्शन को सेलेक्ट करले.
3. उसके बाद आपको स्टेप बाय स्टेप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पैसे, बैंक द्वारा भेजा गया Temporary पासवर्ड और खुद से बनाया गया नया पासवर्ड डालना होगा।
4. जब सभी जानकारी मैच हो जाएगी तो इसके बाद एटीएम मशीन से आप पैसे निकाल पायेेंगें।
5. तो, इस तरह आप बिना एटीएम कार्ड के एटीएम मशीन से पैसे निकाल सकते है।
तो, दोस्तों अब आप जान ही गये होंगे किस तरह बिना ATM कार्ड के एटीएम मशीन से पैसे निकालते है। लेकिन दोस्तों इससे पैसे निकालने की एक सीमा है जो 5000 रुपये प्रतिदिन है। ये सुविधा अभी कुछ ही बैंको में है धीरे-धीरे ये सभी बैंकों में शुरू कर दी जायेगी।

No comments:
Post a Comment