हुवावे P30 और P30 प्रो
हुवावे ने अपने दो स्मार्टफोन हुवावे पी30 प्रो और हुवावे पी30 लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों फोन को पेरिस में आयोजित इवेंट के दौरान पेश किया गया। हुवावे पी30 की शुरुआती कीमत 799 यूरो (लगभग 62,200 रुपये) है। वहीं दूसरी तरफ हुवावे पी30 प्रो की शुरुआती कीमत 999 यूरो (लगभग 77,800 रुपये) है। इस दाम में आपको 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट खरीद सकते है।
हुवावे P30 और हुवावे पी30 प्रो को ब्लैक रंग और चार नए ग्रेडिएंट फिनिश- एम्बर सनराइज, ऑरोरा, ब्रीदिंग क्रिस्टल और पर्ल व्हाइट के साथ उतारा गया है।
हुवावे पी30 और पी30 प्रो दोनों ही फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित EMUI 9.1 पर चलते हैं। पी30 प्रो में 6.47 इंच का फुल-एचडी+ ओएलइडी स्क्रीन है। वहीं, पी30 में 6.1 इंच का फुल-एचडी+ ओएलईडी डिस्प्ले है। हुवावे ने अपने इन दोनों हैंडसेट्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। डुअल-सिम और डुअल वीओएलटीई कनेक्टिविटी वाले P30 और P30 Pro के फ्रंट पैनल पर पतले बेज़ल के साथ ड्यूड्रॉप नॉच है। हुवावे पी30 और पी30 प्रो में ऑक्टा-कोर किरिन 980 प्रोसेसर के साथ माली-जी76 जीपीयू दिया गया है।
किरिन 980 चिपसेट के साथ दो न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPUs) भी हैं।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हुवावे P30 और P30 Pro दोनों ही फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ही फोन हुवावे 40 वाट सुपर चार्ज तकनीक से लैस हैं।
अब बात बैटरी क्षमता की। हुवावे पी30 में 3,650 एमएएच की बैटरी तो वहीं हुवावे पी30 प्रो में 4,200 एमएएच की बैटरी दी गई है। हुवावे P30 Pro में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ रिवर्स वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी है

हुवावे P30 Pro और हुवावे पी30
Specification

No comments:
Post a Comment