Thursday, March 28, 2019

हुवावे ने लांच किया P30 और P30 प्रो

                                हुवावे P30 और P30 प्रो
हुवावे ने अपने दो स्मार्टफोन हुवावे पी30 प्रो और हुवावे पी30 लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों फोन को पेरिस में आयोजित इवेंट के दौरान पेश किया गया। हुवावे पी30 की शुरुआती कीमत 799 यूरो (लगभग 62,200 रुपये) है। वहीं दूसरी तरफ हुवावे पी30 प्रो की शुरुआती कीमत 999 यूरो (लगभग 77,800 रुपये) है। इस दाम में आपको 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट खरीद सकते है।
हुवावे P30 और हुवावे पी30 प्रो को ब्लैक रंग और चार नए ग्रेडिएंट फिनिश- एम्बर सनराइज, ऑरोरा, ब्रीदिंग क्रिस्टल और पर्ल व्हाइट के साथ उतारा गया है।
हुवावे पी30 और पी30 प्रो दोनों ही फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित EMUI 9.1 पर चलते हैं। पी30 प्रो में 6.47 इंच का फुल-एचडी+ ओएलइडी स्क्रीन है। वहीं, पी30 में 6.1 इंच का फुल-एचडी+ ओएलईडी डिस्प्ले है। हुवावे ने अपने इन दोनों हैंडसेट्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। डुअल-सिम और डुअल वीओएलटीई कनेक्टिविटी वाले P30 और P30 Pro के फ्रंट पैनल पर पतले बेज़ल के साथ ड्यूड्रॉप नॉच है। हुवावे पी30 और पी30 प्रो में ऑक्टा-कोर किरिन 980 प्रोसेसर के साथ माली-जी76 जीपीयू दिया गया है।
किरिन 980 चिपसेट के साथ दो न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPUs) भी हैं।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हुवावे P30 और P30 Pro दोनों ही फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ही फोन हुवावे 40 वाट सुपर चार्ज तकनीक से लैस हैं।
अब बात बैटरी क्षमता की। हुवावे पी30 में 3,650 एमएएच की बैटरी तो वहीं हुवावे पी30 प्रो में 4,200 एमएएच की बैटरी दी गई है। हुवावे P30 Pro में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ रिवर्स वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी है


हुवावे P30 Pro और हुवावे पी30

  Specification
डिस्प्ले
6.47 इंच6.10 इंच
प्रोसेसर
2.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल32-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
रैम
8 जीबी6 जीबी
ओएस
एंड्रॉ़यड 9एंड्रॉ़यड Pie
स्टोरेज
128 जीबी128 जीबी
रियर कैमरा
40-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल40-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता
4200 एमएएच3650 एमएएच

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.476.10
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:9-

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
HiSilicon Kirin 980हइसिलिकन किरिन 980
रैम
8 जीबी6 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
128 जीबी128 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी

कैमरा

रियर कैमरा
40-मेगापिक्सल (f/1.6) + 20-मेगापिक्सल (f/2.2) + 8-मेगापिक्सल (f/3.4)40-मेगापिक्सल (f/1.8) + 16-मेगापिक्सल (f/2.2) + 8-मेगापिक्सल (f/2.4)
रियर ऑटोफोकस
हांहां
रियर फ्लैश
दोहरी एलईडीहां
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल (f/2.0)32-मेगापिक्सल (f/2.0)

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यड 9एंड्रॉ़यड Pie
स्किन
EMUI 9.1EMUI 9.1

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हां, v 5.00हां, v 5.00
एनएफसी
हांहां
इंफ्रारेड डायरेक्ट
हां-
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
-हां

Wednesday, March 20, 2019

बिना ATM कार्ड के पैसे कैसे निकाले

दोस्तों, कई बार हमें अचानक पैसों की जरुरत पड़ जाती है लेकिन एटीएम कार्ड भूल जाने की वजह से हम बापस एटीएम लेने घर जाते है लेकिन आपको बता दे कि बिना एटीएम कार्ड के भी एटीएम मशीन से पैसे निकाले जा सकते है। शायद इससे पहले आपने कभी नहीं सोचा होगा कि बिना एटीएम कार्ड के एटीएम मशीन से पैसे निकाले जा सकते हैं लेकिन आज ये संभव है आप बिना एटीएम कार्ड के पैसे निकाल सकते है।

तो चलिये जानते है कैसे बिना ATM कार्ड के पैसे निकाले
कई लोग ATM Card को हमेशा साथ लेकर नहीं चल सकते क्योंकि इसके खो जाने का डर बना रहता है, और अगर एक बार एटीएम खो जाए तो उसके बाद पैसे निकालने में कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ये सब आप अच्छी तरह से जानते है, पहली तो ये कि खोये हुए ATM को ब्लॉक करवाना पड़ता है, और जब नए ATM कार्ड बनवाते है तो उसमें भी महीने जितना समय लग जाता है. लेकिन व्यक्ति स्मार्टफोन को हमेशा अपने पास रखते है और इसी को ध्यान में रखते हुए ऐसी टेक्नोलॉजी को लाया गयागया है जिसमें आप बिना एटीएम कार्ड के अपने स्मार्टफोन से भी पैसे निकाल सकते है तो क्या है पूरी प्रोसेस चलिए जानते हैं।

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपके पास Net Banking होना जरूरी है। अगर आपके पास नेट बैंकिंग नही है तो आप अपने बैंक ब्रांच जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है, उसके बाद आपको 4 अंकों का एक Mpin दिया जायेगा जिसे मोबाइल पर्सनल आईडेंटीफिकेशन नंबर कहते हैं। इसका उपयोग ATM Pin की तरह होता है। इसके अलावा आपको अपने बैंक की एप डाउनलोड करनी होगी,जब भी आप इस एप को ओपन करेंगे तो यहां आपको Mpin की जरुरत पड़ेगी।

एप डाउनलोड हो जाने के बाद कुछ स्टेप को फॉलो करना होगा:
1. जब एप डाउनलोड हो जाए तो एप को ओपन करले इसके बाद इसमें आपको पहले से दिया गया Mpin को डालना होगा।
2. इसके बाद कार्डलेस विथड्रॉल के बटन पर क्लिक करे.
3. अब आप जितना पैसा निकालना चाहते है उतना पैसा अमाउंट के बॉक्स में भरना
4. इसके बाद आपके बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक टेम्पररी पासवर्ड आएगा.
5. यहां आपको एप में इस टेम्पररी पासवर्ड को डालकर खुद से नया पासवर्ड बनाना है.
6. इसके बाद आपको एटीएम मशीन में कुछ स्टेप फॉलो करना है।

कुछ स्टेप आपको एटीएम मशीन पर फॉलो करनी होगी-
1. एटीएम मशीन के होमपेज में आपको Service का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
2. इसके बाद मशीन में Cash on Mobile के ऑप्शन को सेलेक्ट करले.
3. उसके बाद आपको स्टेप बाय स्टेप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पैसे, बैंक द्वारा भेजा गया Temporary पासवर्ड और खुद से बनाया गया नया पासवर्ड डालना होगा।
4. जब सभी जानकारी मैच हो जाएगी तो इसके बाद एटीएम मशीन से आप पैसे निकाल पायेेंगें।
5. तो, इस तरह आप बिना एटीएम कार्ड के एटीएम मशीन से पैसे निकाल सकते है।

तो, दोस्तों अब आप जान ही गये होंगे किस तरह बिना ATM कार्ड के एटीएम मशीन से पैसे निकालते है। लेकिन दोस्तों इससे पैसे निकालने की एक सीमा है जो 5000 रुपये प्रतिदिन है। ये सुविधा अभी कुछ ही बैंको में है धीरे-धीरे ये सभी बैंकों में शुरू कर दी जायेगी।

Saturday, March 16, 2019

CID और CBI में किया अंतर होता है आईये जानते है



CID और CBI में क्या अंतर है:
CID और CBI सामान्य तौर पर दो अलग-अलग जाँच एजेंसियां है।इनके जाँच का क्षेत्र भी अलग-अलग होता है, CID जहाँ एक प्रदेश के अंदर घटित होने वाली घटनाओं की जाँच करती है जबकि CBI देश में होने वाली हर घटनाओं की जाँच करती है, और इसको आदेश देने का अधिकार केंद्र सरकार (Central Government),हाई कोर्ट (High Court),और सर्वोच्च न्यायालय(Supreme Court) के पास होता है।

CID
CID का फुल फॉर्म (Crime Investigation Department) होता है, इनका काम प्रदेश में होने वाले अपराध का जाँच करना होता है। CID एक प्रदेश में पुलिश का खुफिया विभाग होता है। इन विभाग को शहर में होने वाले दंगे,हत्या,अपराध,चोरी इत्यादि जाँच का कार्य सौपा जाता है।
इसकी स्थापना अंग्रेजो के समय यानी पुलिस आयोग की सिफारिश पर ब्रिटिश सरकार ने 1902 में की थी. हर राज्य की अलग अलग सीआईडी जांच एजेंसी होती है जिनके संचालन का अधिकार राज्य की सरकार या राज्य के हाई कोर्ट के पास होता है यानी राज्य सरकार या फिर हाई कोर्ट राज्य के किसी अपराधिक मामले को सुलझाने की जिम्मेदारी सीआईडी को सौंपती है।

CBI
CBI का फुल फॉर्म(Central Bureau of Investigation) होता है, इनका काम देश में होने वाले घोटाले, धोखाधड़ी,हत्या जैसे संगीन मामलों की जाँच करना होता है।
सीबीआई स्थापना भारत की आजादी के 6 साल पहले यानी 1941 हुई थी वहीं साल 1963 में इसे CBI यानी केंद्रीय जाँच ब्यूरो नाम दिया गया था. भारत सरकार राज्य सरकार की सहमति से किसी भी अपराधिक मामले की जांच करने कि जिम्मेदारी CBI को सौपतीं है. वैसे उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय बिना राज्य सरकार की सहमति के भी CBI को जाँच करने का आदेश दे सकते हैं.


CID और CBI के बीच महत्वपूर्ण अंतर:
1. CID का जाँच पड़ताल का क्षेत्र छोटा होता है। जबकि CBI के जाँच पड़ताल का क्षेत्र बड़ा होता है।
2. CID के पास जो मामले आते है उन्हें राज्य सरकार( State Government) और हाई कोर्ट (High Court) द्वारा सौपा जाता है जबकि CBI को मामले केंद्र सरकार (Central Government) हाई कोर्ट (High Court) और सर्वोच्च न्ययालय (Supreme Court) सौपे जाते है।
3. CID राज्यो में होने वाले आपराधिक मामलों जैसे दंगा,हत्या,अपहरण और चोरी जैसे मामलो की जाँच करती है।जबकि CBI राष्ट्रीय और अंतरास्ट्रीय स्तर पर होने वाले घोटाले,धोखाधड़ी, हत्या जैसे संगीन मामलो की देश और विदेश में जाँच करती है।



तो, दोस्तों अब आप जान गए होंगे कि CID क्या है CBI क्या है CID और CBI में अंतर क्या हैं.

Wednesday, March 13, 2019

UMANG ऐप की मदद से स्मार्टफोन पर चेक कीजिये अपना PF बैलेंस

UMANG ऐप एक ऐसा सरकारी ऐप है, जिसके जरिए लोग एक ही जगह पर सभी सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। उमंग ऐप के जरिए PF बैलेंस चेक करने का तरीका हम आप को बताएंगे खास बात जिसका आपको विशेष रूप से ध्यान रखना है, वह यह है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के पास आपका रजिस्टर फोन नंबर एक्टिव होना चाहिए। क्योंकि उमंग ऐप पर PF बैलेंस चेक करते समय आपके रजिस्टर फोन नंबर पर ओटीपी (OTP) प्राप्त होगा।



UMANG App की मदद से ऐसे चेक करे PF बैलेंस
1) सबसे पहले उमंग ऐप में आपको EPFO क्लिक करना है।
2) EPFO पर क्लिक करने के बाद आपको 'Employee Centric Services' में जाना है।
3) इसके बाद आपको View पासबुक पर क्लिक करना है।
4) View Passbook पर क्लिक करने के बाद आपसे UAN नंबर मांगा जाएगा। अपना UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) नंबर दर्ज करना होगा।



5) UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) नंबर डालने के बाद OTP पर क्लीक करे।
6) इसके बाद आपके रजिस्टर नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।
7) मोबाइल पर भेजा गया OTP को डालें और Login पर क्लिक करें।
8) इसके बाद आपको कंपनी का नाम दिखेगा, इस पर आपको क्लिक करना होगा।
9) क्लिक करने के तुरंत बाद आपके सामने आपका पासबुक खुल जायेगा।

ऊपर बताये सभी स्टेप को फॉलो करने के बाद आपको आपका बैलेंस दिख जायेगा।

Tuesday, March 12, 2019

रिलायंस जियो ने Jio Group Talk एप लॉन्च किया, अब एक साथ करें 10 लोगों से कॉन्फ्रेंस कॉल


जियो ग्रुप टॉक एप लांच, अब एक साथ 10 लोगों से कर सकेंगे कॉन्फ्रेंस कॉल

Reliance Jio ने Jio Group Talk एप लांच किया। जिससे यूज़र VOLTE पर कॉन्फ्रेंस कॉल कर पाएंगे। Jio Group Talk ऐप की मदद से आप एक साथ 10 लोगों से बात कर सकेंगे। यह लेक्चर मोड सहित कई फीचर के साथ आता है। इस ऐप का अभी ट्रायल चल रहा है। इसे व्यवसायिक तौर पर आम यूज़र के लिए जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। यह ऐप एचडी वॉयस कॉलिंग को सपोर्ट करता है और यह उन फोन के लिए है जिनमें जियो सिम का इस्तेमाल होता है।

जियो ग्रुप टॉक अभी एंड्रॉयड डिवाइस के लिए ही उपलब्ध है। इसे अभी IOS यूज़र्स के लिए ऐप स्टोर पर नहीं उपलब्ध कराया गया है। ऐप की लिस्टिंग से साफ है कि यह ट्रायल वर्ज़न है। यानी इसमें सारे फीचर नहीं उपलब्ध हैं। हालांकि, अगर आपके पास जियो सिम है तो आप इसका इस्तेमाल एंड्रॉयड डिवाइस पर कर सकते हैं। आप जैसे ही इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करेंगे। आपको जियो नंबर इस्तेमाल करके ओटीपी के ज़रिए वैरिफिकेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन होनेे के बाद ही, यूज़र्स इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Jio Group Talk ऐप जियो यूज़र्स के लिए एक्सक्लूसिव वन टच मल्टी पार्टी कॉलिंग ऐप्लिकेशन है।जियो यूज़र एक साथ 10 लोगों को फोन कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा कॉन्फ्रेंस कॉल शेड्यूल करने की भी सुविधा है। इसकी मदद से आप एक साथ ही 10 लोगों को कॉल कर पाएंगे। इस तरह से एक-एक यूज़र को एड करने की झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।

कॉलर किसी भी कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान किसी दूसरे यूज़र को कॉल का हिस्सा बना सकते हैं या उन्हें हटा सकते हैं। इसके अलावा लेक्चर मोड भी है जिस दौरान सिर्फ एक शख्स बोल सकेगा। बाकियों को सुनना होगा। Jio Group Talk ऐप में अभी सिर्फ वॉयस कॉलिंग का फीचर दिया गया है। भविष्य में वीडियो कॉलिंग और चैटिंग की भी सुविधा मिलेगी।

Gmail पर आया नया स्मार्ट कंपोज फीचर


दोस्तों, अगर आप जीमेल का इस्तेमाल अपने एंड्रॉयड फोन पर करते है, तो फिर अब आप ईमेल को फटाफट कंपोज कर पाएंगे, क्योंकि गूगल ने अपने इस एप में स्मार्ट रिप्लाई फीचर को जोड़ा गया है, जो यूजर्स को किसी मेल का रिप्लाई करने के लिए तीन क्विक मैसेज का ऑप्शन देता है। अब तक यह फीचर केवल गूगल के लेटेस्ट स्मार्टफोन पिक्सल 3 और पिक्सल 3XL में ही उपलब्ध था। अब यह अपडेट सभी एंड्राइड डिवाइस के लिए उपलब्ध है। हालांकि एप को अपडेट करने के साथ ये फीचर अपने आप डिवाइस में नही दिखाई देगा। यूजर्स को एप की सेटिंग्स में जाकर इसे इनेबल करना होगा। यह फीचर अंग्रेजी,फ्रेंच,इटैलियन और स्पैनिश भाषा को सपोर्ट करता है।

Sunday, March 10, 2019

Redmi Note 7 की पहली सेल 'सुपरहिट' रही अगली सेल 13 मार्च को होगी


Redmi Note 7 की अगली सेल 13 मार्च को आयोजित होगी। यह जानकारी Xiaomi ने गुरुवार को दी। ध्यान देने वाली बात है कि 13 मार्च को ही कंपनी की रेडमी नोट 7 सीरीज़ के पावरफुल हैंडसेट Redmi Note 7 Pro की पहली सेल आयोजित होने वाली है। याद रहे कि बुधवार को Redmi Note 7 की पहली सेल आयोजित हुई थी और इसे लेकर कंपनी ने दावा किया है कि पहली सेल में 2 लाख से ज्यादा रेडमी नोट 7 हैंडसेट बिक चुके है।

रेडमी नोट 7 की पहली सेल फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर में आयोजित हुई थी। अगली सेल भी इन सभी प्लेटफॉर्म पर ही आयोजित होगी।

Redmi Note 7 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

भारत में रेडमी नोट 7 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। इस कीमत में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। Redmi Note 7 को तीन कलर वेरिएंट में उतारा गया है- ओनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सेफायर ब्लू।

और तो और हैंडसेट के साथ कंपनी की ओर से अल्ट्रा-स्लिम कवर मुफ्त दिया जा रहा है। टेलीकॉम कंपनी Airtel की तरफ से 1,120 जीबी तक डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और एयरटेल थैंक्स बेनिफिट दिए जा रहे हैं। रिलायंस जियो की ओर से भी डबल डेटा ऑफर दिया जा रहा है।




Xiaomi Redmi Note 7 के स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 7 में 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया गया है। फोन की स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी/4 जीबी रैम विकल्प है।इसे दो वेरिएंट में उतारा गया हैं- एक 32 जीबी स्टोरेज के साथ तो दूसरा 64 जीबी स्टोरेज के साथ। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है।और सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर है, इसके अलावा आपको फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और डुअल-सिम (हाइब्रिड) सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई 5 शामिल है।


कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं। 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए Redmi Note 7 के भारतीय वेरिएंट में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

रेडमी नोट 7 का कैमरा ऐप बेहतर पोर्टेट मोड, स्मार्ट ब्यूटी फीचर और सीन रिकग्निशन सपोर्ट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करता है। सॉफ्टेवयर की बात करें तो Redmi Note 7 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है।

भारत में लांच हुआ 'One Nation One Card' अब एक ही कार्ड से कर पायेंगे सारे पेमेंट


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत में 'one nation one card' योजना की शुरुवात की। इससे आप कही भी पैसे निकाल पाएंगे, शॉपिंग कर पाएंगे और किसी भी मेट्रो या ट्रांसपोर्ट के अन्य साधन में इस कार्ड का इस्तेमाल कर सकेंगे। अभी यह कार्ड अहमदाबाद में ही लागू किया गया है। जल्द ही देश के अन्य हिस्सों में भी इसे लागू किया जाएगा।
मोदी जी ने कहा कि इस नेशनल कॉमन मोबेलिटी कार्ड से आप पैसे भी निकाल पाएंगे। और यात्रा करते समय आपकी तमाम दिक्कतों को भी दूर करेगा।
स्मार्ट कार्ड की तरह होगा
यह एक स्मार्ट कार्ड डेबिट-क्रेडिट कार्ड की तरह होगा। बैंक द्वारा अब जो भी नए डेबिट और क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे उनमे नेशनल कॉमन मोबेलिटी कार्ड फीचर होगा। इसका इस्तेमाल दिल्ली मेट्रो में भी किया जा सकेगा
कहा-कहा इस कार्ड को आप प्रयोग में ले सकते है
इस कार्ड का इस्तेमाल मेट्रो, बस, टोल, पार्किंग, स्मार्ट सिटी और खुदरा दुकानों में भी उपयोग में लिया जा सकेगा। पीओएस मशीन पर स्वाइप करने के साथ ही मेट्रो स्टेशनों पर मौजूद एएफसी गेट पर दिखा सकेंगे।
लंबी लाइनों में खड़े होने से बच सकेंगे
इस कार्ड का इस्तेमाल कर लंबी कतार से निजात मिल सकेगी। रेल टिकट काउंटरों पर भीड़ कम होगी।जबकि दुनिया के कई शहरों में इस तरह के कार्ड का इस्तेमाल पहले से ही किया जा रहा है 

Google ne Bachcho ke liye bharat mei launch kiya BOLO app






Google ne apna ek naya app BOLO launch kiya joki primary class ke bachcho ko hindi or English sikhne mei madad karega.company ne kaha hai ki ye app aawaj pehchanne ki takanik or text-to-speech takanik par aadharita hai.Ise sabse pahle Bharat mei launch kiya gaya hai.Is app mei animated character Diya hai jo bachhob ko kahaniya padhne ko protsahit karti hai is app mei karib 100 kahaniyan hai.
Google india ki taraf se kaha gya hai ki is app ko is tarah se design kiya gaya hai ki ye offline bhi kaam kar sake bas 50mb ki is app ko install karna hoga.   is app ko google play store pe jakar download kar sakte hai.Ye app android 4.4 ke upper version sabhi device me kaam karega.Google ne kaha hai ki is app ko uttar pradesh ke 200 gaanv mei pareekshan Kiya gaya or uske baad jo parinaam nikla usi ke tahat is app ko launch kiya gaya.

हुवावे ने लांच किया P30 और P30 प्रो

                                 हुवावे P30 और P30 प्रो हुवावे ने अपने दो स्मार्टफोन हुवावे पी30 प्रो और हुवावे पी30 लॉन्च कर दिए हैं।...