Sunday, March 10, 2019

Redmi Note 7 की पहली सेल 'सुपरहिट' रही अगली सेल 13 मार्च को होगी


Redmi Note 7 की अगली सेल 13 मार्च को आयोजित होगी। यह जानकारी Xiaomi ने गुरुवार को दी। ध्यान देने वाली बात है कि 13 मार्च को ही कंपनी की रेडमी नोट 7 सीरीज़ के पावरफुल हैंडसेट Redmi Note 7 Pro की पहली सेल आयोजित होने वाली है। याद रहे कि बुधवार को Redmi Note 7 की पहली सेल आयोजित हुई थी और इसे लेकर कंपनी ने दावा किया है कि पहली सेल में 2 लाख से ज्यादा रेडमी नोट 7 हैंडसेट बिक चुके है।

रेडमी नोट 7 की पहली सेल फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर में आयोजित हुई थी। अगली सेल भी इन सभी प्लेटफॉर्म पर ही आयोजित होगी।

Redmi Note 7 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

भारत में रेडमी नोट 7 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। इस कीमत में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। Redmi Note 7 को तीन कलर वेरिएंट में उतारा गया है- ओनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सेफायर ब्लू।

और तो और हैंडसेट के साथ कंपनी की ओर से अल्ट्रा-स्लिम कवर मुफ्त दिया जा रहा है। टेलीकॉम कंपनी Airtel की तरफ से 1,120 जीबी तक डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और एयरटेल थैंक्स बेनिफिट दिए जा रहे हैं। रिलायंस जियो की ओर से भी डबल डेटा ऑफर दिया जा रहा है।




Xiaomi Redmi Note 7 के स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 7 में 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया गया है। फोन की स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी/4 जीबी रैम विकल्प है।इसे दो वेरिएंट में उतारा गया हैं- एक 32 जीबी स्टोरेज के साथ तो दूसरा 64 जीबी स्टोरेज के साथ। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है।और सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर है, इसके अलावा आपको फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और डुअल-सिम (हाइब्रिड) सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई 5 शामिल है।


कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं। 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए Redmi Note 7 के भारतीय वेरिएंट में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

रेडमी नोट 7 का कैमरा ऐप बेहतर पोर्टेट मोड, स्मार्ट ब्यूटी फीचर और सीन रिकग्निशन सपोर्ट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करता है। सॉफ्टेवयर की बात करें तो Redmi Note 7 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है।

No comments:

Post a Comment

हुवावे ने लांच किया P30 और P30 प्रो

                                 हुवावे P30 और P30 प्रो हुवावे ने अपने दो स्मार्टफोन हुवावे पी30 प्रो और हुवावे पी30 लॉन्च कर दिए हैं।...